फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री बोले- धीरे चलाओ, ड्राइवर बोला- 6 पेपर पाड़ राखे हैं, तब लाग्या हूं नौकरी, बस पलटी, 39 घायल

Fri, 25 Oct 2019 09:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
हादसाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से सिरसा आ रही हरियाणा रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस गुरुवार सुबह अचानक पलट गई। इस दौरान बस में सवार कई सवारियों को चोटें आईं। वहीं हादसे में घायल एक छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौका पाकर वहां से भाग निकले। 

विज्ञापन


उधर सूचना पाकर एंबुलेंस और पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से घायलों को हिसार नागरिक अस्पताल भेजा गया। मामले में सदर थाना पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बस में बैठी सवारियों ने बताया कि यह बस फतेहाबाद डिपो की थी और दिल्ली से सिरसा जा रही थी। 

उन्होंने बताया कि चालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था। कई बार उसे बस को धीमे चलाने को कहा, लेकिन हर बार उसने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इसी बीच चालक ने गुस्से में आकर एक बार तो यह भी कह दिया कि 6-6 पेपर पाड़ राखे हैं, उसके बाद लाग्या हूं नौकरी। वहीं जब परिचालक को कहा तो वह भी ड्राइवर का साथ देते हुए बोला कि एक्सपीरियंस्ड ड्राइवर है, डरण की जरूरत ना है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सवारियों के मुताबिक बस पलटने के बाद बस के चालक व परिचालक बस को स्टार्ट छोड़कर फरार हो गए और सवारियां अंदर ही फंसी रह गई। सवारियों का कहना है कि इस दौरान बस में आग भी लग सकती थी और कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

ओवरटेक के चक्कर में पलटी बस
हादसे के समय बस में सवार हिसार से दिल्ली रूट पर बस चलाने वाला चालक तालू गांव निवासी दीपक भी सवारियों के बीच मौजूद था। उसने बताया कि हादसा सुबह करीब 9 बजे मिर्जापुर रोड पर हुआ। उसने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस दौरान वह मोबाइल में व्यस्त था। दीपक ने कहा कि वह मुंढाल गांव से बस में सवार होकर हिसार बस स्टैंड आ रहा था।

यहां पहुंचने पर उसे बस लेकर दिल्ली जाना था। दीपक ने भी आरोप लगाया कि चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था। उसने बताया कि मिर्जापुर रोड पर फोर्ड कंपनी के पास पहुंचते ही ओवरटेक के चक्कर में बस पलट गई। उसने बताया कि यह बस ओवरलोड थी।

कोई कॉलेज तो कोई जा रहा था काम पर
हादसा ग्रस्त बस में बैठी सवारियों में कई बहुतकनीकी संस्थान के छात्र थे तो कोई अपने काम पर जा रहा था। वहीं फरीदाबाद निवासी मुकेश अपने दो बच्चों के साथ किरोड़ी गांव जा रही थी।

इस दौरान बस पलटने पर 39 सवारियां घायल हो गई। जिन्हें नागरिक अस्पताल में उपचार के बाद कुछ को डिस्चार्ज कर दिया गया तो कोई अभी भी वहीं उपचाराधीन है। वहीं हादसे में ही घायल बहुतकनीकी के छात्र अग्रोहा गांव निवासी चांदी को गंभीर चोट आने पर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें