चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सफीदों में सड़कों के नवीनीकरण व चौड़ीकरण के लिए 20.10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके तहत सफीदों क्षेत्र के लिए गांव जामनी रिटोली से बनिया खेड़ा से तेली खेड़ा, भुसलाना से डिडवाड़ा सड़क, लुदाना से निजामपुर सड़क, ढाढरथ से रायचंदवाला रोड, रत्ता खेड़ा से सिंघपुरा सड़क, धारौली से गंगोली रोड, खरकड़ा से बहादुरपुर रोड, जींद-सफीदों रोड से शिल्ला खेड़ी स्कूल रोड, सरफाबाद से जागसी रोड, धातरथ से खरक गदियान रोड, हाडवा से बगरू सड़क का नवीनीकरण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा।