फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सबसे ऊंची मीनार तक पहुंचाना आसान नहीं रहा, जानिए क्यों?

Mon, 06 Nov 2017 02:08 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
देश की सबसे ऊंची मीनार फतेह बुर्ज, चप्पड़चिड़ी
विज्ञापन
देश की सबसे ऊंची मीनार चप्पड़चिड़ी स्थित फतेह बुर्ज तक पहुंचना आसान नहीं रहा। जाने की कोशिश करेंगे तो हाल बुरा हो जाएगा और पछताएंगे। क्योंकि मीनार तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से जवाब दे गई है। इस सड़क में गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां पर मोहाली ही नहीं बल्कि देश विदेश से सैलानी आते हैं। जिन्हें मीनार तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों से आना पड़ रहा है। मोहाली से मीनार तक जाने वाले रास्ते की दूरी बहुुत कम है।
विज्ञापन


कई बार जिला प्रशासन मंडी बोर्ड को लिंक सड़कें सुधारने को कह चुका है, लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। जानकारी के मुताबिक, गांव चप्पड़चिड़ी में देश की सबसे ऊंची 328 फुट की फतेह बुर्ज मीनार बनाई गई है। इस जगह पर बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा सरहिंद फतेह की गई थी। इस बुर्ज का साल 2011 में लोकार्पण किया गया था। इस यादगार में बाबा बंदा सिंह बहादुर के अलावा कई बुतों के साथ साथ म्यूजियम बनाए गए हैं। जहां पर रोजाना मोहाली ही नहीं बल्कि देश-विदेश से सैलानी आते हैं।

लेकिन यहां पर आने के लिए सैलानियों को लंबा रास्ता अपनाना पड़ता है। क्योंकि फतेह बुर्ज जाने के लिए जो सड़क बनाई गई थी, वह अब पूरी तरह से टूट चुकी है। इसलिए इस रास्ते से जाने वाले सैलानियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ साल पहले ही यह सड़क बनाई गई थी, जो अब खस्ता हो चुकी है। कई बार लोग इस सड़क को बनाने की मांग जिला प्रशासन से कर चुके हैं।
विज्ञापन


मोहाली से चप्पड़चिड़ी फतेह बुर्ज जाने वाला यह रास्ता नजदीक है इसलिए लोग इसी रास्ते से जाते थे। अब सड़क की हालत खराब होने के कारण लोगों को मजबूरन लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है जो कि मोहाली से चप्पड़चिड़ी गांव होकर सरहिंद मार्ग से होते हुए जाता है। पंजाब से आने वाले सैलानी सरहिंद फतेह मार्ग से आसानी से फतेह बुर्ज पहुंच जाते हैं।

विजिलेंस जांच की हो चुकी है मांग
चप्पड़चिड़ी में बनी बाबा बंदा सिंह बहादुर की यादगार के जाने वाली सड़क कुछ ही सालों में बुरी तरह से टूट चुकी है। इसके बाद इलाके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। सड़क इतनी जल्दी कैसे टूटी, इस बारे में गांव के लोगों द्वारा विजिलेंस जांच की भी मांग की जा चुकी है।

लोग बोले-गांव में बंद हो शराब के ठेके
गांव चप्पड़चिड़ी ऐतिहासिक गांव है, यहां आसपास बने शराब के ठेकों के बंद करने की मांग लोगों द्वारा की जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक जगह पर शराब के ठेके नहीं होने चाहिए।

पूरे इलाके में अभी तक स्ट्रीट लाइट भी नहीं
सरहिंद फतेह मार्ग (लांडरा-खरड़ रोड) से चप्पड़चिड़ी स्थित फतेह बुर्ज तक जाने वाले रास्ते पर सिर्फ स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। जो कि कम ही जलती है। परंतु मोहाली से जाने वाले रास्ते पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। इस कारण शाम के समय इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात के समय में तो इस रास्ते में कई हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें