फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुखना लेक से सेक्टर-17 तक गूंजी सड़क सुरक्षा की मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सड़क सुरक्षा, नशामुक्त भारत अभियान, पर्यावरण संरक्षण और विश्व शांति दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 के सहयोग से रविवार को सुखना लेक पर ‘साइक्लोथॉन’ आयोजित किया। इसमें 400 से अधिक साइकिलिस्टों ने हिस्सा लिया। आयोजन डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, आईपीएस, डीजीपी यूटी चंडीगढ़ के नेतृत्व तथा आईजीपी पुष्पेंद्र कुमार और एसएसपी सिक्योरिटी एवं ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।
विज्ञापन

सुखना लेक से सेक्टर-17 तक निकली रैली
कार्यक्रम की शुरुआत डांस और जुंबा सेशन से हुई। इसके बाद सुखना लेक से साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साइकिलिस्ट रॉक गार्डन, ओल्ड बैरिकेड चौक और मटका चौक होते हुए सेक्टर-17 प्लाजा पहुंचे। यहां रैली का समापन हुआ। आयोजन रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 के तत्वावधान में हुआ। रोटरी क्लब चंडीगढ़ होराइजन और रोटरी क्लब खरड़ हेरिटेज होस्ट क्लब रहे।
ट्रैफिक नियमों के साथ गुड समैरिटन कानून समझाया
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. रीटा कालरा मुख्य अतिथि और ललित जैन, आईएएस, गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। मोहिंदर पाल गुप्ता, कमलदीप एस. तिवाना, नितिन गर्ग, विजय कुमार ढल्ल, अविनाश कुमार तनेजा, हरसिमरन सिंह लेहल और डॉ. नित्या प्रकाश समेत रोटरी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सेक्टर-17 में ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मोटर व्हीकल्स एक्ट, 1988, 1 सितंबर 2019 से प्रभावी संशोधनों, केंद्रीय मोटर व्हीकल रूल्स, 1989 और मोटर व्हीकल्स ड्राइविंग रेगुलेशंस, 2017 की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

‘चैंपियंस ऑफ ह्यूमैनिटी एंड सर्विस’ से सम्मान
सेवा और सामुदायिक कल्याण में योगदान के लिए मोहित मलिक, रुपेश बाली, एस.एस. ढिल्लों और युवा पर्वतारोही आर्यन समेत सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को ‘चैंपियंस ऑफ ह्यूमैनिटी एंड सर्विस’ सम्मान दिया गया। प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और रिफ्रेशमेंट भी बांटे गए। अंत में सभी ने रोड सेफ्टी प्लेज लेकर ट्रैफिक नियमों का पालन करने और चंडीगढ़ को ‘जीरो एक्सिडेंट डेथ सिटी’ बनाने में योगदान का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें