चंडीगढ़। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि आरोपी नेहा भगोत्रा उर्फ आस्था ने भरोसा दिलाया था कि वह उसे विदेश भेजने की व्यवस्था कराएगी। भरोसा कर पीड़िता ने किस्तों में आठ लाख रुपये आरोपी को दे दिए। पैसे लेने के बाद न तो उसे विदेश भेजा और न ही रुपये वापस किए। पीड़िता ने कई बार पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और संपर्क करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।