फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: होशियारपुर में सड़क हादसा, वाहन चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। चंडीगढ़-होशियारपुर मार्ग पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक वाहन चालक की मौत हो गई। थाना गढ़शंकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला बटाला के गांव बसरावां निवासी हरपाल सिंह डेरा बसी से अपनी गाड़ी लोड कर सोनालिका के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही वे समूंदड़ा के पास पहुंचे, वहां से गुजर रहे एक ट्रॉले ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में हरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस वाहन चालक की लापरवाही और सड़क सुरक्षा नियमों की उल्लंघन की वजहों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें