फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा : आरएलए अब 31 तक बंद, एस्टेट ऑफिस में लोगों के लिए काउंटर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) के कार्यालय में कोरोना के केस मिलने के बाद अब इसे 31 मई तक बंद रखने का फैसला प्रशासन ने लिया है। 31 मई के बाद प्रशासन की तरफ से आरएलए को खोला जाएगा या नहीं, यह भी अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, एस्टेट ऑफिस में अब रिसेप्शन काउंटर खोल दिया गया है, ताकि लोग अपने आवेदनों को जमा करवा सकें और यहां आकर अन्य काम भी करवा सकें। हालांकि अभी सिर्फ रिसेप्शन काउंटर पर ही लोग अपने काम करवा सकेंगे। आरएलए ऑफिस में कोरोना के केस आने के बाद ही विभाग ने इसे पिछले महीने 30 अप्रैल तक बंद करने का फैसला लिया था, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया। इसके बाद 25 मई तक ऑफिस को बंद किया गया, जिसे अब बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है। अभी फिलहाल विभाग की तरफ से अप्वाइंटमेंट भी बंद की गई है और पहले की सभी अप्वाइंटमेंट को विभाग द्वारा ऑफिस खुलने के बाद आगे समय दिया जाएगा।
इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ समय में ही ऑफिस में करीब 16 से 17 कर्मचारी संक्रमित पाए
गए थे, जिसके चलते ही ऑफिस को बंद रखने का फैसला लिया गया था। जिन लोगों की अप्वाइंटमेंट थी, उन्हें दोबारा समय से दिया जाएगा। आरएलए के अलावा एस्टेट ऑफिस में भी कोरोना के केस सामने आए थे, जिसके चलते इसे भी प्रशासन ने बंद रखने का फैसला लिया था, लेकिन अब यहां रिसेप्शन काउंटर खोल दिया गया है, ताकि जो लोग अपनी फाइल संबंधित औपचारिकताएं पूरी करना चाहते हैं, वह कर सकें। बता दें कि आरएलए ऑफिस बंद होने के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें