चंडीगढ़। बैडमिंटन खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबलों में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। चंडीगढ़ स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन सेक्टर-38 वेस्ट स्थित खेल परिसर में किया जा रहा है। इसमें लड़के और लड़कियों के मुकाबले चल रहे हैं। शनिवार को अंडर-13 लड़कों के वर्ग में उदय ने रक्षित सिंह को 21-10, 21-6 से, आदित्य कोहली ने हरदेव सिंह को 21-10, 21-16 से हराया। लड़कियों के अंडर-13 आयु वर्ग में अनुप्रिया ने जसलीन कौर को 21-8, 21-5 से, वंशिका शर्मा ने साधना को 21-10, 21-9 से हराया। अंडर-15 आयु वर्ग में अकुल मलिक ने अभिरूप को 21-14, 21-13 से, कृष्णा शर्मा ने अक्षय को 21-14, 21-13 से मात दी। अंडर-17 लड़कों के वर्ग में जयन गर्ग ने अश्विनी पुरी को 21-13, 21-11 से हराया। अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में रिज्जुल सैनी ने समरीन कौर को 21-11, 21-10 से मात दी।