फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर आए मरीजों के चेहरों लाए नूर

Thu, 20 Mar 2014 02:18 AM IST
मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान वह सीधे कैंसर संस्थान में भर्ती मरीजों से मिले। साथ ही उनका हालचाल जाना। इसी बीच एक मरीज के पति ने उनसे कहा कि ‘क्या तुम जानती हो कि तुमसे मिलने कौन आया है’।
विज्ञापन


तुम्हें याद है वो बॉबी फिल्म का हीरो चिंटू। यह सुन महिला मरीज को अहसास हुआ कि वह तो ऋषि कपूर हैं। इसके बाद वह उत्साह के साथ बेड से उठी और उनसे मिली।


इसके बाद ऋ षि कपूर उन मरीजों से मिले, जिनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी। इसके अलावा उनके साथ आए लोगों से भी रूबरू हुए। फोर्टिस के डॉक्टरों की एक टीम ने उन्हें मरीजों के हालत के बारे में बताया।

कई मरीजों और उनके तीमारदारों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और उनसे आटोग्राफ लिए। बताते चलें कि ऋषि कपूर इन दिनों एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में शहर में आए हुए हैं। इसी बीच वह टाइम निकालकर फोर्टिस अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें