फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्मार्ट पार्किंग के आरएफपी को मंजूरी, 15 से पहले होगा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सभी पार्किंग स्थलों को स्मार्ट बनाने की परियोजना एक बार फिर ट्रैक पर आती नजर आ रही है। नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने नए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) को मंजूरी दे दी है। अब कुछ तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। इसके बाद 15 जुलाई से पहले आरएफपी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नई आरएफपी पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के 13 जून के आदेशानुसार बनाई गई है। इसके अनुसार, सभी को पार्किंग के लिए पैसे चुकाने होंगे। आयुक्त ने बताया कि आरएफपी को उनकी तरफ से मंजूरी दे दी गई है। अब जीएसटी और बैंक खातों से संबंधित कुछ तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की जानी है। इस काम के पूरा होते ही 15 जुलाई से पहले आरएफपी को जारी करने की कोशिश है।
बता दें कि भाजपा के पूर्व मेयर अनूप गुप्ता ने दापहिया वाहनों की पार्किंग मुक्त करने की घोषणा की थी। 11 मार्च को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सभी पार्किंग को मुफ्त करने का एजेंडा पास कर दिया था लेकिन 13 जून को प्रशासक ने स्पष्ट कर दिया था कि कोई पार्किंग मुफ्त नहीं होगी। दोपहिया वाहन चालकों को भी पैसे देने होंगे। प्रशासक ने सभी 89 पार्किंग स्थलों के संचालन के लिए पार्किंग की दरों को भी मंजूरी दी थी। 84 पार्किंग स्थलों में पिक एंड ड्रॉप के लिए पहले 20 मिनट मुफ्त रहेंगे। शहर के पांच मॉल्स के सामने स्थित पार्किंग स्थलों में पिक एंड ड्रॉप मुफ्त नहीं होगी। ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है, जो भी व्यक्ति कैश में भुगतान करेगा उसे 5 रुपये ज्यादा देने होंगे। हालांकि अभी जिस तरह से पार्किंग चल रही है और जो दरें हैं, वही लागू रहेंगे।
विज्ञापन


स्मार्ट पार्किंग लागू होने में लगेंगे करीब छह महीने
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, अभी स्मार्ट पार्किंग की परियोजना को लागू होने में करीब 5-6 महीने लग जाएंगे। टेंडर होने के बाद जिस भी कंपनी को काम आवंटित होगा, उसे पूरी तरह से काम शुरू करने के लिए कुल 9 महीने दिए जाएंगे। पहले तीन महीने में कंपनी को सभी तरह की मंजूरी लेनी होगी। उसके बाद चंडीगढ़ को 3 जोन में बांटकर हर दो-दो महीने में पार्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर को स्थापित करना होगा। जैसे-जैसे जिस जोन में इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित हो जाएगा, वहां पर 13 जून को प्रशासक की तरफ से मंजूर किए गए रेट लागू होने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


स्मार्ट पार्किंग की खासियत
- सभी पार्किंग आईसीसीसी से कनेक्टेड
- पार्किंग में अलग-अलग एंट्री-एग्जिट पॉइंट
- फास्टैग से भुगतान की सुविधा
- क्यूआर कोड से भुगतान
- पार्किंग की जगह की प्री-बुकिंग
- ऑटोमेटिक बूम बैरियर्स
- पार्किंग गाइडेंस सिस्टम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें