फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी गैंगरेपः पीड़िता के पिता को जान से मारने की धमकी, आरोपी नीशू का भाई और बाप गिरफ्तार

Fri, 09 Nov 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
रेवाड़ी गैंगरेप
विज्ञापन
बहुचर्चित रेवाड़ी गैंगरेप केस की पीड़िता के पिता को जान से मारने की धमकी मिली, मामले में आरोपी नीशू के पिता और भाई को गिरफ्तार किया गया है। उधर धमकी के बाद पीड़िता के घर पुलिस का पहरा कड़ा कर दिया गया है और साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए गए हैं। वारदात के बाद से ही पीड़िता के घर पर पुलिस का पहरा लगा हुआ था।
विज्ञापन


अलग-अलग शिफ्ट में चार पुलिसकर्मी उसके घर के बाहर तैनात होते थे। वहीं इस मामले में पैरवी करने वाले पंच ने भी वीरवार को पुलिस को शिकायत दी है। मामले में पीड़िता की तरफ से पैरवी करने वाले गांव के ही पंच को भी धमकी मिलने के बाद पुलिस ने भी उनकी शिकायत पर तुरंत केस दर्ज कर लिया है। वहीं धमकी देने वाले दोनों आरोपियों को वीरवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पहले अस्पताल में रही और अब घर में कैद है

रेवाड़ी गैंगरेप
उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर को कोसली क्षेत्र की एक युवती को कनीना से अगवा कर लिया गया था। उसके बाद कोसली इलाके में युवती के साथ गैंगरेप किया गया था। पीड़िता 15 दिन अस्पताल के स्पेशल वार्ड और 28 सितंबर से घर में कैद होकर रह गई है। इस वारदात के चलते ही तत्कालीन एसपी राजेश दुग्गल का ट्रांसफर हुआ था।

कुछ दिन पहले कनीना कोर्ट में इस मामले में पीड़िता की गवाही थी। पीड़िता ने आरोपियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ गवाही दी थी। इसी बात को लेकर दो दिन पहले मुख्य आरोपी नीशु फौगाट के पिता राजेश व उसके ताऊ का लड़का प्रवीण पीड़िता के घर के बाहर पहुंचे और दोनों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता परिवार ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बुधवार सुबह ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पीड़िता की तरफ से पैरवी करने वाले गांव के ही पंच को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस इस मामले में भी कार्रवाई कर रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें