फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मतदाता सुविधा केंद्र और आईटी हेल्प डेस्क की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मतदाताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चंडीगढ़ के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ने 24x7 राज्य संपर्क केंद्र-1950 और बीएलओ के लिए स्थापित आईटी हेल्प डेस्क का दौरा किया। उन्होंने दोनों सेवाओं के संचालन, शिकायत निवारण व्यवस्था और तकनीकी सहायता प्रणाली की समीक्षा की। अधिकारी ने कहा कि संपर्क केंद्र-1950 मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी और सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं, आईटी हेल्प डेस्क एसआईआर-2026 गतिविधियों में लगे बीएलओ को तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने शिकायतों के त्वरित निपटारे, सेवा गुणवत्ता में सुधार और चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी व सुचारू बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें