चंडीगढ़। सेक्टर-25 के रहने वाले जगदीश प्रसाद (80) बीते 22 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे घर से निकले और अब तक वापस नहीं लौटे। उनके बेटे राजेश कुमार ने पुलिस चौकी-24 में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जगदीश प्रसाद साल 2015 में उद्योग निदेशक, पंजाब कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे। मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने के कारण वे पहले भी घर से बिना बताए चले जाते थे लेकिन लौट आते थे। इस बार दो दिन से अधिक बीतने पर परिजन चिंतित हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सुराग मिलने पर तुरंत पुलिस या परिवार से संपर्क करने की अपील की गई है।