सुखना लेक पर ‘यमराज’ ने यहां पर घूमने आए लोगों को कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करे। यहां पर अराइव संस्था की ओर से देश भर में सड़क हादसे में मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
यमराज के भेस में रिटायर्ड डीटीओ मनमोहन लूथरा थे। अराइव संस्था के पदाधिकारी हरमन सिद्ध ने बताया कि नवंबर माह के तीसरे रविवार को दुनिया भर में सड़क हादसे में मरने वाले लोगों को याद किया जाता है।
हर दिन देश में 381 लोग सड़क हादसों में मरते हैं और 1550 लोग जख्मी होते हैं। उनका कहना है कि अगर चालक ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक हो तो यह जानें बचाई जा सकती हैं।