फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ओपन स्कूल परीक्षा का रिजल्ट घोषित, पंकज व शालू रहे टॉपर

Sun, 21 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ओपन स्कूल का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 10वीं ओपन का रिजल्ट 12.04 फीसदी और 12वीं ओपन का 17.19 फीसदी रहा। परीक्षा में फतेहाबाद के पंकज बेरवाल व शालू कुरूक्षेत्र की सैनी ने 500 में से 440 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर हिसार की रेखा ने 436 अंक तथा तृतीय स्थान 432 अंक लेकर फतेहाबाद की सुगंधा जैन ने प्राप्त किया है। 
विज्ञापन


10वीं में सिरसा के राकेश 500/436 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर पलवल से नरेंद्र सिंह ने 427 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर झज्जर से सूरज और सिरसा से ओमप्रकाश ने 424 अंक प्राप्त किए। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें