फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः सहायक प्रोफेसर का रिजल्ट घोषित, हाईकोर्ट के फैसले पर टिका भविष्य

Wed, 03 Jul 2019 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) की भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इससे कॉलेजों को भूगोल, हिंदी, गणित व वाणिज्य संकाय के सहायक प्रोफेसर जल्द मिल जाएंगें। हालांकि इस भर्ती का भविष्य हाईकोर्ट में विचाराधीन विभिन्न याचिकाओं के फैसलों पर टिका है।

विज्ञापन


भूगोल विषय के लिए सामान्य श्रेणी में 29 पद, एससी श्रेणी में 11 पद, बीसीए श्रेणी में 5, बीसीबी में 3, सामान्य एक्स सर्विसमैन में 2 और अन्य श्रेणी में 4 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी। 

हिंदी में सामान्य श्रेणी में 30 पद, एससी श्रेणी में 11 पद, बीसीए श्रेणी में 6, बीसीबी में 2, सामान्य एक्स सर्विसमैन में 2 और अन्य श्रेणी में 4 पदों के लिए, गणित के सामान्य श्रेणी में 33 पद, एससी श्रेणी में 13 पद, बीसीए श्रेणी में 6, बीसीबी में 3, सामान्य एक्स सर्विसमैन में 2 और अन्य श्रेणी में 5 पदों  के लिए, वाणिज्य विषय के सामान्य श्रेणी में 62 पद, एससी श्रेणी में 23 पद, बीसीए श्रेणी में 11, बीसीबी में 6, सामान्य एक्स सर्विसमैन में 4 और अन्य श्रेणी में 9 पदों  के लिए परीक्षा ली गई थी। जिसका परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। पिछले दिनों चयनीत आवेदकों के आयोग कार्यालय में इंटरव्यू भी हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें