फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ग्रुप सी के 25,562 पदों का परिणाम जल्द, तुरंत मिलेगी नियुक्ति, सरकार के मेडिकल बोर्ड बनाने के आदेश

Sat, 12 Oct 2024 05:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव से पहले ही एलान किया था कि वे सीएम पद की शपथ बाद में लेंगे, पहले अभ्यर्थियों का परिणाम जारी करा उनको नियुक्ति दी जाएगी। इसलिए शपथ ग्रहण से पहले अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कराकर उनको विभागों में नियुक्ति देने की तैयारी है।
विज्ञापन
Jobs - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरियों के दम पर हरियाणा में तीसरी बार सत्ता में आई भाजपा सरकार अब इसका और प्रचार करने की तैयारी में हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) जल्दी ही ग्रुप सी के 240 ग्रुप के 25,562 पदों का परिणाम जारी करेगा और इसके तुरंत बाद युवाओं को ज्वाइनिंग भी कराएगी। इसके लिए सरकार ने सभी सीएमओ को युवाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव से पहले ही एलान किया था कि वे सीएम पद की शपथ बाद में लेंगे, पहले अभ्यर्थियों का परिणाम जारी करा उनको नियुक्ति दी जाएगी। इसलिए शपथ ग्रहण से पहले अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कराकर उनको विभागों में नियुक्ति देने की तैयारी है। इसके लिए हरियाणा सरकार के साथ-साथ एचएसएससी भी तैयारियों में जुटा है। 

विधानसभा चुनाव से पहले भी सरकार ने परिणाम जारी होने के तुरंत बाद कर्मचारियों को नियुक्ति दी थी। दस्तावेजों की जांच नियुक्ति के बाद की गई थी, ताकि नियुक्ति में समय न लगे। इस बार भी सरकार वही तरीका अपना रही है।

नवंबर में होगी सीईटी परीक्षा

एचएसएससी अब सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) नवंबर में कराने की तैयारी में हैं। इसके लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई है। मुख्य सचिव से हरी झंडी भी मिल गई है। इससे पहले, एचएसएससी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी लिखकर दिया था कि दिसंबर तक यह परीक्षा आयोजित कर ली जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें