फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: माता-पिता का आदर और बच्चों को करें संस्कारित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आप सभी माता-पिता का आदर करिए। साथ ही बच्चों को संस्कारित कीजिए। इससे भविष्य में आपका ही लाभ होगा। आपके द्वारा किए कार्य ही आपकी संतान सीखेंगे। यह प्रवचन सेक्टर- 23 के प्राचीन शिव मंदिर में वृंदावन से आए कथा व्यास श्याम बिहारी शास्त्री ने मंदिर की मूर्ति स्थापना उत्सव पर श्रीमद्भागवत कथा के दौरान वीरवार को दिए। कथा व्यास ने आए श्रद्धालुओं से कहा कि आप सभी कथा श्रवण के बाद उस पर चिंतन जरूर करें। भगवत कथा जीवन जीने की कला सिखाता है। कथा में आना भगवान की कृपा से ही है। कथा के उपरांत भगवान की भव्य आरती हुई। आए सभी लोगों को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान राजीव करकरा, महासचिव गिरीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें