फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को ठंड से थोड़ी राहत

विज्ञापन
लेक पर मौसम का आनंद उठाते लोग। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहरवासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन व शाम के तापमान सामान्य से ज्यादा रिकार्ड किए गए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं, कुछ दिन पहले तक रात का तापमान आठ डिग्री और दिन का तापमान 22 डिग्री तक रिकार्ड किए जा रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस समय पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर है। हालांकि, यह ज्यादा एक्टिव नहीं है। साथ ही समुद्री तूफान बुरेवी की वजह से नमी वाली हवाएं आ रही हैं, जो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी कर रही हैं। अगले दो दिन आसमान साफ रहेगा। उसके बाद हल्के बादल छा सकते हैं। फिलहाल, अगले दो दिन तापमान इसी तरह से बढ़े हुए दर्ज किए जाएंगे। अगले दो दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच रिकार्ड किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें