फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल, पीजीआई में ओपीडी सेवा ठप; फैकल्टी ने संभाला मोर्चा

Tue, 13 Aug 2024 09:35 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 में भी रेजिडेंट डॉक्टरों की ओर से हड़ताल जारी है। दोपहर 1:00 बजे, रेजिडेंट डॉक्टर ए ब्लॉक में एकत्र होकर मार्च करेंगे। हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
रेजिडेंट डॉक्टर की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

चंडीगढ़ में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का असर जारी है, जिससे पीजीआई में ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। केवल फॉलो-अप के मरीजों को फैकल्टी द्वारा देखा जा रहा है, जबकि नए मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। हड़ताल की जानकारी न होने के चलते सैकड़ों मरीज अस्पताल पहुंच गए, लेकिन उन्हें इलाज न मिल पाने से निराश होकर लौटना पड़ा। इस हड़ताल के चलते मरीजों और उनके परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, जीएमसीएच-32 में भी रेजिडेंट डॉक्टरों की ओर से हड़ताल जारी है। दोपहर 1:00 बजे, रेजिडेंट डॉक्टर ए ब्लॉक में एकत्र होकर मार्च करेंगे। हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं, और डॉक्टरों की मांगों को लेकर अस्पताल प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें