फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल जींद तो दुष्यंत करनाल में फहराएंगे तिरंगा, अंबाला में होगा राज्यस्तरीय समारोह

Fri, 17 Jan 2020 09:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल, दुष्यंत चौटाला।
विज्ञापन

हरियाणा में विभिन्न जिलों गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर जहां जिला स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है, वहीं ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों व अफसरों को भी जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी है। एट होम प्रोग्राम हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में होगा। इसी तरह हरियाणा का राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह 26 जनवरी को अंबाला में आयोजित किया जाएगा, जहां हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल जींद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता गणतन्त्र दिवस पर कुरूक्षेत्र में तथा हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा रोहतक में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गणतन्त्र दिवस पर करनाल में, गृह मंत्री अनिल विज पंचकूला में, शिक्षा मंत्री कंवर पाल सिरसा में, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा गुरुग्राम में, विद्युत मंत्री रणजीत सिंह फतेहाबाद में, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल फरीदाबाद में, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल भिवानी में, सामाजिक न्याय एवं अधिकरिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव हिसार में, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा पानीपत में, पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक सोनीपत में और खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह चरखी दादरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 

इसी प्रकार, रोहतक के मंडलायुक्त झज्जर में, फरीदाबाद के मंडलायुक्त नूंह में, गुरुग्राम के मंडलायुक्त रेवाड़ी में, करनाल के मंडलायुक्त कैथल में, महेंद्रगढ़ के उपायुक्त महेंद्रगढ़ (नारनौल) में, पलवल के उपायुक्त पलवल में तथा यमुनानगर के उपायुक्त यमुनानगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें