चंडीगढ़। सेक्टर 19डी के एक कोचिंग संस्थान में आग लगने के मामले में सीसीपीसीआर ने अग्निशमन विभाग और यूटी के संपदा अधिकारी से विस्तृत स्थिति रिपोर्ट मांगी है। चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग के संज्ञान में आया है कि आग लगने की घटना के दौरान छात्र और शिक्षक परिसर में मौजूद थे। सीसीपीसीआर ने रिपोर्ट में आग लगने का कारण, अग्निशमन विभाग की कार्रवाई, कोचिंग सेंटर में सुरक्षा उपाय, शामिल छात्रों और शिक्षक की स्थिति और सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा नियमों के साथ केंद्र का अनुपालन, कोचिंग सेंटरों के संबंध में भवन कानून की जानकारी मांगी है।