फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओं दस्ते ने सितंबर में वसूले 20.72 लाख, एक माह में अब तक का सबसे ज्यादा राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वित्तीय संकट से जूझ रहे नगर निगम को अतिक्रमण हटाओ दस्ते का सहारा मिला है। सितंबर में विभाग ने 20 लाख 72 हजार 675 रुपये चालान से वसूले हैं। यह अब तक का सबसे ज्यादा राजस्व है। इससे पहले जुलाई में विभाग ने 17 लाख 2225 रुपये वसूले थे। सितम्बर में विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ 2421 चालान भी काटे।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा ने बताया कि कोरोना के बाद जब बाजार खुले तो विभाग के निरीक्षक व उपनिरीक्षक को निर्देश दिए गए थे कि बिना वजह परेशान न किया जाए, लेकिन कोई बरामदों में सामान मिले तो कार्रवाई की जाए। जोन एक मे निरीक्षक सुनील दत्त के नेतृत्व में कुल 1045 चालान काटे गए। इससे निगम को 9 लाख 34 हजार 650 रुपये का राजस्व आया। वहीं जोन 2 में निरीक्षक डीपी सिंह के नेतृत्व में 1376 चालान काटे गए। इससे निगम को 11 लाख 29 हजार 25 रुपये का राजस्व मिला है।
ललित त्यागी ने काटे सबसे ज्यादा चालान
सभी उपनिरीक्षकों की रिपोर्ट में इस माह सबसे ज्यादा चालान ललित त्यागी ने काटे हैं। उनके क्षेत्र में 367 चालान काटे गए हैं। वहीं राजस्व के मामले में बिशन लाल सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने 3 लाख 3 हजार 650 रुपये का राजस्व दिलाया है। संयुक्त आयुक्त का कहना है कि लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वीरवार को भी अटावा क्षेत्र में 40 चालान किए गए।
विज्ञापन

मेज-कुर्सी की पॉलिसी लागू होने के बाद बढ़ेगा राजस्व
नगर निगम जल्द होटल, ढाबों व बूथों के बाहर टेबल-कुर्सी लगाने की नीति लेकर आ रहा है। इससे निगम का राजस्व बढ़ेगा। इसके लिए निगम का सर्वेक्षण चल रहा है। इसके बाद नीति बनेगी। इसमें दुकानदार कुछ मेज-कुर्सी अपनी दुकान के बाहर लगा सकेंगे। इसके लिए उन्हें हर माह निगम को शुल्क देना होगा।
यह चालान निगम के राजस्व के लिए नहीं बल्कि शहर की व्यवस्था को सुधारने के लिए होते हैं। दुकानदार व्यवस्थित होंगे तो फिर चालान की जरूरत ही नहीं होगी। वहीं शहर की सुंदरता भी बरकरार रहेगी। -सौरभ अरोड़ा, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें