फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: NCR से पुराने वाहनों को हटाने की गुरुग्राम से होगी शुरुआत, 5 हजार आटो हटाए जाएंगे

Fri, 03 Feb 2023 01:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़

सार

एनसीआर में डीजल के 10 साल पुराने और पेट्रोल के 15 साल पुराने वाहन चलाने पर प्रतिबंध है। स्क्रैप नीति के तहत गुरुग्राम जिले से पुराने वाहनों को हटाने की शुरुआत की जाएगी। शुरुआत में पांच हजार ऑटो को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्क्रैप नीति के तहत गुरुग्राम जिले से पुराने वाहनों को हटाने की शुरुआत की जाएगी। शुरुआत में पांच हजार ऑटो को हटाया जाएगा। साथ ही हरियाणा सरकार इलेक्टि्रक वाहनों को बढ़ावा दे रही है और बसों समेत अन्य सरकाररी वाहन खरीदे जा रहे हैं। एनसीआर में डीजल के 10 साल पुराने और पेट्रोल के 15 साल पुराने वाहन चलाने पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन


लोगों पर प्रभाव डालने के लिए बदला विजिलेंस का नाम
मनोहर लाल ने कहा कि विजिलेंस कई अलग-अलग विभागों में भी बनी हुई है। इसलिए भ्रष्टाचार रोकने के लिए लोगों पर विभाग के नाम पर भी प्रभाव पड़े, इसलिए राज्य सतर्कता ब्यूरो का नाम एंटी क्रप्शन ब्यूरो रखा है। इसके अलावा विभागों में बनी विजिलेंस कमेटियां अपना काम करती रहेंगी। विजिलेंस का मतलब निगरानी है, लेकिन एंटी क्रप्शन ब्यूरो भ्रष्टाचार के मामलों में सीधी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें