फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को राहत : 11वीं में दाखिले के लिए 31 से दूसरी काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए 31 जुलाई से विद्यार्थी अपने आवेदन फॉर्म में स्कूलों की वरीयता को लेकर संशोधन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने शुक्रवार शाम को दाखिले के लिए दूसरी काउंसलिंग की घोषणा की। ग्यारहवीं कक्षा में अभी 1,319 सीटें खाली बची हैं, जिसमें कंपार्टमेंट वाले बच्चे भी शामिल हैं, उन्हें प्रोविजनल दाखिला दिया गया है। पहली काउंसलिंग में 13,875 सीटों में से विभाग ने 96 प्रतिशत यानि कि 13,006 सीटें आवंटित की, जिस पर 12,556 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
विज्ञापन


पहले शिक्षा विभाग की ओर से काउंसलिंग के लिए दसवीं के कंपार्टमेंट के परिणाम आने का इंतजार किया जा रहा था लेकिन शुक्रवार को इससे पूर्व ही दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया। विभाग 31 जुलाई को स्कूलों में खाली सीटों की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा। खाली सीटों के अनुसार विद्यार्थी 31 जुलाई से पांच अगस्त तक अपने फॉर्म में स्कूल वरीयता भर सकेंगे। विद्यार्थियों को 8 अगस्त को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
स्कूल शिक्षा निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने बताया कि दूसरी काउंसलिंग में शहर के सरकारी स्कूल से पासआउट छात्र, जिसे सीट आवंटित नहीं हुई है उसे दाखिले में प्राथमिकता दी जाएगी। कंपार्टमेंट का परिणाम आने के बाद सफल विद्यार्थियों का दाखिला पक्का हाेगा और परीक्षा पास न करने वालों को दोबारा दसवीं में बैठना होगा। ग्यारहवीं दाखिले के लिए कुल 15,699 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 9,890 सरकारी स्कूल और 5,809 अन्य स्कूलों के आवेदक रहे। शहर के सरकारी स्कूल से पासआउट 9,521 और अन्य स्कूलों के 3,035 छात्रों को दाखिला मिला है। पहली स्कूल संकाय आवंटन सूची में आए 13,006 विद्यार्थियों में से 12,556 ने दाखिला लिया और 1,319 सीटें खाली हैं। दसवीं के कंपार्टमेंट परिणाम पर खाली सीटों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें