फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ड्यूटी से गैरहाजिर पुलिसकर्मियों को राहत, होंगे बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिन पर गंभीर शिकायत नहीं, उनकी दोबारा होगी नियुक्ति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस में ड्यूटी से पिछले तीन से छह महीने से गायब रहने वाले पुलिसकर्मियों को राहत मिली है। गृह विभाग ने उन सभी पुलिसकर्मियों को दोबारा से नौकरी पर लेने के आदेश जारी किए, जिनके खिलाफ गंभीर शिकायत नहीं है। करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी दोबारा से ड्यूटी ज्वाइन कर सकेंगे। ये सभी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे थे। वहीं, लंबे समय से गायब चल रहे पुलिसकर्मियों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। सूत्रों के अनुसार, विज ने गृह सचिव को लंबित अपीलों के मामलों को भी निपटाने के आदेश दिए हैं। करीब चार हजार अपीलों के मामले लंबित हैं। इनमें सिपाही से लेकर एएसआई तक के पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस में संख्या बल कम होने की वजह से विज ने गैरहाजिर पुलिसकर्मियों के मामलों में दोबारा से विचार करने को कहा था। वहीं, पुलिसकर्मियों के परिजन भी लगातार विज के पास गुहार लगा रहे थे। अब गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने ऐसे मामलों की समीक्षा कर बहाली के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें