फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मरीजों के लिए राहत की खबर: PGI में पहली ओपीडी से मिलेगी जांच और इलाज की सुविधा, नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

Thu, 13 Nov 2025 09:02 AM IST
निवेदिता वर्मा वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अभी तक मरीजों को रिपोर्ट और इलाज के लिए कई बार पीजीआई आना पड़ता है, जिससे इलाज शुरू करने में एक से दो हफ्ते तक की देरी हो जाती थी। प्रो. भडाडा ने बताया कि इस वन-डे टेस्ट एंड ट्रीट सिस्टम से मरीजों को बार-बार की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुगर मरीजों के लिए राहत की खबर है। पीजीआई के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग में अब जांच और इलाज की नई सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है। इससे न सिर्फ मरीजों का समय और पैसा बचेगा बल्कि पीजीआई में भीड़ भी कम होगी और त्वरित इलाज सुनिश्चित होगा। 

विज्ञापन


इससे पीजीआई में मरीजों की भीड़ कम होगी, मरीज का समय और पैसा बचेगा और ओपीडी में जांच की सुविधा होने से उसी दिन इलाज शुरू हो सकेगा।

विभाग के प्रमुख प्रो. संजय भडाडा ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत ओपीडी में अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी, जिनसे खून, यूरिन, आंख और शुगर से जुड़ी अन्य जांचें तुरंत की जा सकेंगी। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद मरीज वहीं पर सभी जांचों के लिए नमूना दे सकेंगे। सुविधा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सभी जांचों की रिपोर्ट दोपहर 2 बजे तक मरीज को मिल जाएगी, जिससे वह उसी दिन डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाकर दवा भी लिखवा सकेगा। 

अभी तक मरीजों को रिपोर्ट और इलाज के लिए कई बार पीजीआई आना पड़ता है, जिससे इलाज शुरू करने में एक से दो हफ्ते तक की देरी हो जाती थी। प्रो. भडाडा ने बताया कि इस वन-डे टेस्ट एंड ट्रीट सिस्टम से मरीजों को बार-बार की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही, इलाज की प्रक्रिया तेज और सरल होगी। यह सुविधा विशेष रूप से दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी और पीजीआई के पेशेंट फ्रेंडली कदमों में एक अहम जुड़ाव बनेगी।
विज्ञापन


प्रो. संजय भडाडा ने बताया कि एंडोक्राइनोलॉजी विभाग की ओपीडी 1200 से अधिक मरीज आते हैं। इनमें से बड़ी संख्या शुगर (डायबिटीज) से पीड़ित होती है। अब इन मरीजों को बार-बार जांच और रिपोर्ट के लिए लौटने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें