फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिन में तेज धूप से राहत, शाम होते ही मौसम में ठंडक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दिन में तेज धूप लोगों को राहत दे रही है लेकिन दोपहर बाद तापमान में अचानक गिरावट से ठंडक फिर महसूस होने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से करीब दो डिग्री नीचे दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन का तापमान 23 डिग्री के आसपास बना रहेगा। धूप खिलने के कारण रविवार को रॉक गार्डन, रोज गार्डन और सुखना लेक पर सैलानियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
मौसम विभाग ने 19 और 20 जनवरी को कई इलाकों में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 22 और 23 जनवरी को तेज आंधी और बिजली कड़कने की चेतावनी भी जारी की गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बदलते मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें