फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआरआई करवाने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर

Mon, 17 Aug 2015 12:22 AM IST
आशीष वर्मा/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (जीएमसीएच) बनने के 25 साल बाद मरीजों को मेग्नेटिक रिसोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) की सुविधा मिलेगी। मशीन को इंस्टाल करने का काम आखिरी दौर में है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 25 सितंबर को इस मशीन का उद्घाटन कर मरीजों को समर्पित कर देंगे।
विज्ञापन


एमआरआई की सुविधा नहीं होने से मरीजों को प्राइवेट सेंटर की ओर रुख करना पड़ता था। इसकी वजह से उन्हें दोगुनी जेब ढीली करनी पड़ती थी। संस्थान की ओर से इसे इंस्टाल करने के लिए काफी दिन से प्रयास चल रहे थे, लेकिन कई अड़चनों के कारण सफलता नहीं मिल पा रही थी।

अब काम काफी तेजी से चल रहा है। बीते शुक्रवार को चंडीगढ़ आए जेपी नड्डा ने बताया कि वे 25 को आएंगे और मेडिकल कालेजों की एमआरआई मशीन का उद्घाटन करेंगे।

पीजीआई के बराबर होगा रेट
अभी फिलहाल एमआरआई के रेट तय नहीं किए गए हैं, लेकिन दावा किया गया जो भी रेट होंगे, वह पीजीआई के बराबर या उससे कम होंगे। प्राइवेट में एमआरआई कराने में 4500 रुपये लगते हैं, जबकि यहां पर 2500 रुपये या उससे कम में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सरकारी संस्थानों में सिर्फ पीजीआई में ही एमआरआई की सुविधा है, जो काफी ओवरलोडेड है। जीएमएसएच 16 में सुविधा है, लेकिन वह पीपीपी माडल में है। इससे मरीजों को ज्यादा फायदा नहीं होता। शहर के कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट भी सस्ती दरों में एमआरआई करते हैं।

इमरजेंसी में डिजीटल रेडियोग्राफी
जीएमसीएच 32 की इमरजेंसी में डिजीटल रेडियोग्राफी का भी काम चल रहा है। इसके इंस्टाल होने से इमरजेंसी में एक्सरे की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। इस मशीन का फायदा यह होगा कि एक्सरे के साथ इसकी इमेज तुरंत कंप्यूटर पर आ जाएगी। इससे मरीजों का बार-बार एक्सरे कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 12 सेकेंड में एक्सरे की इमेज कंप्यूटर में आने का दावा किया गया है।

नेशनल कांफ्रेंस का उद्घाटन भी करेंगे नड्डा
जीएमसीएच 32 में नेशनल कांफ्रेंस आफ इंडियन रेडियोग्राफर का भी आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय कांफ्रेंस में पूरे देश भर से साढ़े 550 से ज्यादा रेडियोग्राफर आएंगे। इस कांफ्रेंस का उद्घाटन भी जेपी नड्डा करेंगे। वाइस चेयरपर्सन लक्ष्मी कांत तिवारी ने बताया कि कांफ्रेंस का मकसद ट्रेंड रेडियोग्राफर से मरीजों पर पड़ने वाले इंपैक्ट पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें