फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 4 जगहों पर लगेंगी रेहड़ी-फड़ी मार्केट

Sat, 08 Mar 2014 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले लोगों की सुविधा के लिए निगम के थिंक टैंक ने नई योजना पर काम शुरू कर दिया है। जिसके तहत शहर में रेहड़ी फड़ी लगाने के लिए विभिन्न सेक्टरों में चार जगह निश्चित की जाएगी। जहां पर रेहड़ी-फड़ी वाले अपनी दुकान लगा पाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए निगम ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में निगम ने गमाडा को एक पत्र भी लिखा है। साथ ही इस दिशा में जल्दी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक, निगम ने गमाडा को पत्र लिखा है। जिसमें गमाडा को चार ऐसी जगह की निशानदेही करने के लिए कहा गया है। जहां पर रेहड़ी फड़ी मार्केट लग पाए।
विज्ञापन


निगम सूत्रों की माने तो अगर सबकुछ सही रहा तो इसी महीने के अंत तक इसका फैसला होने की उम्मीद है। वहीं, अगर मामला गमाडा की अथॉरिटी की मीटिंग में जाने वाला होगा तो लोगों को इसके लिए चुनाव के बाद तक इंतजार करना पड़ सकता है।

निगम के कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने गमाडा को पत्र लिखने की बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वह रेहड़ी फड़ी वालों की सहायता के लिए हमेशा कोशिश कर रहे हैं।

सब्जी मंडियां बंद करने का मामला पहुंचा निगम
सब्जी मंडियां बंद करने व सूखा सामान बेचने वालों की पर्ची न काटने का मामला शुक्रवार को निगम पहुंच गया। रेफड़ी फडी एसोसिएशन व बीजेपी के नेता इस मामले को लेकर निगम अधिकारियों से मिले।

साथ ही मांग कि मंडियों को बंद न किया जाए। इससे कई लोग बेरोजागर हो जाएंगे। निगर अफसरों ने इस दौरान कहा कि वह मंडियों वाले मामले में तो कुछ नहीं कर सकते।

लेकिन, वह रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए कुछ जगह निश्चित करने जा रहे हैं। बीजेपी के प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी ने बताया कि उनकी कोशिश यही है कि मंडियां बंद नहीं होनी चाहिए। वह हर समय मार्केट के दुकानदारों के साथ है।

दुकानदार व मंडी बोर्ड आमने-सामने
मंडी बोर्ड ने शहर की विभिन्न सेक्टरों व फेजों में लगने वाली नौ मंडियों को बंद करने के आदेश दिए हैं। लेकिन, दुकानदार नियमों को ताक पर रखकर अपना कारोबार चला रहे हैं। रेहड़ी फड़ी एसोसिएशन के प्रधान का कहना है कि वह जेल जाने को भी तैयार है। लेकिन मंडियां बंद नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें