ऑटो चालक से मोबाइल झपटने के आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने जीरी मंडी चौक के पास 12 दिसंबर को ऑटो चालक से मोबाइल छीनने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद जलील और सुमित उर्फ गोरखे के रूप में हुई है। पुलिस ने झपटमारों के तीसरे साथी सन्नी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दोनों पुलिस पकड़ से बाहर थे। सन्नी की पूछताछ के बाद सुमित और गोरखे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।