अमर उजाला फाउंडेशन व सोहाना हॉस्पिटल की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप व फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन नौ मार्च रविवार को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक सेक्टर-22 स्थित कम्युनिटी सेंटर में किया जाएगा।
कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि आप भी फ्री मेडिकल कैंप में अपनी जांच करवाना चाहते हैं तो नंबर 8725001331 कॉल कर सकते हैं।
इस नंबर पर रजिस्ट्रेशन शनिवार तक होंगे। कैंप के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कैंप में सोहाना हास्पिटल के विभिन्न विशेषज्ञ मुफ्त में जांच करेंगे।
सेक्टर 16 हास्पिटल के ब्लड बैंक से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि रक्तदान सबसे जरूरी है। एक रक्तदाता साल में तीन से चार बार ब्लड डोनेट कर सकता है।
यानी जब भी वह रक्त देता है तो तीन से चार लोगों की जिंदगी बचाता है। यानी साल में वह 15 लोगों की जान बचा सकता है। रक्त देने से शरीर भी पूरी तरह से स्वस्थ्य रहता है।
कैंप में ये टेस्ट होंगे फ्री
सेक्टर -22 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कैंप में ईसीजी, बोन डेंसिटी टेस्ट, लैब टेस्ट, शुगर व बीपी के टेस्ट मुफ्त में किए जाएंगे।