चंडीगढ़।
रीना और शिवांगना ने सीनियर नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल किए। मुकाबले ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित किए गए। चैंपियनशिप में रीना ने 45 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक तो शिवांगना ने 50 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव भरत भूषण ने खिलाड़ियों के साथ उनके कोच अभिनव और मैनेजर रंजोध सिंह को बधाई दी।