चंडीगढ़। रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में 17 से 30 जुलाई तक वर्ष 2023-24 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन होगा। सेना से भर्ती निदेशक कर्नल दीपक ने बताया कि फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 30 जून से आर्मी के पोर्टल पर हैं, इसलिए सभी उम्मीदवार www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कर्नल दीपक ने कहा कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में अगर किसी उम्मीदवार को कोई परेशानी आ रही है तो वह 14 जुलाई तक सेना भर्ती कार्यालय रोहतक में आकर भी ले सकता है। इसके अलावा दूरभाष 01262-253431, 268568 और हेल्पलाइन नंबर 8901384498 पर सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक में संपर्क कर सकते हैं।