फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में युवाओं के लिए अच्छी खबर, एक लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती जल्द

Tue, 03 Sep 2019 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार सृजन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही एक लाख सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती शुरू करने वाली है। इसके लिए सभी विभागों में रिक्त पदों का डाटा तैयार किया जा रहा है। पंजाब भवन में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चन्नी ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से 9 से 30 सितंबर तक पांचवां मेगा रोजगार मेला लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन


इसके तहत राज्य में 82 स्थानों पर रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इनमें सबसे बड़ा मेला 18 सितंबर को आईएसबी मोहाली में आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 25 बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा 3-9 लाख रुपये के पैकेज वाली 800 नौकरियां मुहैया कराई जाएंगी। इन मेलों में प्रदेश के 2.10 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरियां दी जाएंगी। 

वहीं एक लाख नौजवानों को खुद के काम के लिए कर्ज की सुविधा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन रोजगार मेलों में नौकरी के लिए सेलेक्ट होने वाले नौजवानों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 5 अक्तूबर को रोपड़ में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें