फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में कांस्टेबल भर्ती एग्जाम का पैटर्न बदला, ये होगा नया

Mon, 16 May 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा तीन जुलाई को होगी।
विज्ञापन
हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए जून में संभावित परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में किसी भी प्रश्न का जवाब देने से पहले ठीक तरह से सोचना होगा। क्योंकि सही जवाब में लिए जहां 0.60 (पूर्ण) अंक मिलेगा तो गलत होने पर 0.15 अंक कट जाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे में उम्मीदवारों के लिए सुझाव है कि उन सवालों का ही जावब दे जिनके सही जवाब का पता हो। 100 प्रश्नों में जनरल नॉलेज, न्यूमेरिकल्स एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस और रीजनिंग के भी प्रश्न होंगे। जनरल नॉलेज के प्रश्नों में हरियाणा और भारत के प्रश्न शामिल होंगे जबकि अन्य विषयों में भी सामन्य स्तर के होंगे।
विज्ञापन

जून में होगी परीक्षा, कुछ ऐसा रहेगा शेड्यूल

परीक्षा के दौरान मिली गड़बड़ी - फोटो : demo pic
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण बंसल ने बताया कि जून में पहले फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और आखिरी सप्ताह तक कांस्टेबल के शेष पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में निगेटिव अंक का प्रावधान भी हैं।

जानकारों की मानें तो लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी होगा कि उन प्रश्नों का ही जवाब दे, जिनका सही उत्तर पता हो। क्योंकि गलत जवाब के लिए एक चौथाई (0.15 अंक) काटे जाएंगे। चार चरणों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए न केवल पीएसटी, पीएमटी बल्कि लिखित परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना भी जरूरी होगा।

इन चरणों को उतीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा और इसमें सफल होने वालों की ही नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों के लिए उम्मीदवारों को हरियाणा और भारत से संबंधित विषयों के अलावा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, खेल कूद, पुरस्कारों, प्रमुख कमेटियां, न्यायिक फैसले सहित गणित और तार्किंक योग्यता के लिए भी खुद को तैयार रखना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें