फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यमुना नहर से मिला छात्रा का शव

Mon, 22 Sep 2014 12:44 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुई बुड़िया निवासी बी-कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा नीलम(18) का शव पश्चिमी यमुना नहर से मिला। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद बुड़िया पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और शिनाख्त के उपरांत परिजनों को सूचित किया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

बुड़िया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर की रात को बुड़िया निवासी 18 वर्षीय नीलम (महाराजा अग्रसेन कॉलेज में बी-कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा) संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। उसी रात करीब 12 बजे जब परिजन नींद से जागे, तो उन्होंने नीलम को अपने बिस्तर से गायब पाया। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


रात भर तलाश के बाद जब नीलम का कोई सुराग नहीं लगा, तो उन्होंने 19 सितंबर को इसकी सूचना बुड़िया पुलिस को दी। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दड़वा गांव के क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिमी यमुना नहर में एक युवती की लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और शव को बाहर निकाल उसकी शिनाख्त करवाई। मृतका के परिजनों ने उसकी शिनाख्त नीलम के रूप में की। रविवार को पुलिस ने जगाधरी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुल के पास शव मिलने से फैली सनसनी
बुड़िया नहर पुल के पास एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए फिलहाल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखा हुआ है। सब इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि पुलिस को नहर पुल के पास से अज्ञात शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 45 साल है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें