फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बगावत, प्रदेशाध्यक्ष पर पुलिस का पहरा

Fri, 12 Sep 2014 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची के बाद उठे बगावत के सुरों ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा की परेशानी बढ़ा दी है। उनके गृह क्षेत्र में ही उनके खिलाफ उठे स्वरों की गूंज पूरे प्रदेश में जा रही है।
विज्ञापन


हंगामे की आशंका के चलते रामबिलास शर्मा के आवास को पुलिस ने घेरे में ले लिया है। पुलिस की एक टुकड़ी रात से आवास के चारों तरफ सुरक्षा कर रही है।

गौरतलब है कि बुधवार शाम को भाजपा के ही युवाओं द्वारा महेंद्रगढ़ के बाजारों में रामबिलास शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। साथ ही उनके घर के सामने बैनर को आग लगाने की कोशिश की गई थी।
Trending Videos

प्रदर्शनकारियों से हुई थी रामबिलास की झड़प

रामबिलास शर्मा व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने युवकों को वहां से खदेड़ा। इसके बाद किसी भी तरह की आशंका को देखते हुए पुलिस के 35 जवानों की एक टूकड़ी शर्मा के आवास के बाहर तैनात कर दी।

सतनाली चौक स्थित शर्मा के घर के बाहर रातभर पुलिस के जवानों ने कड़ी निगरानी रखी। वीरवार को रामबिलास शर्मा के महेंद्रगढ़ में होने वाले नागरिक अभिनंदन की सूचना के बाद पुलिस और अलर्ट हो गई।

नाराज कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस ने जवानों को रामबिलास शर्मा के घर के दोनों गेटों पर अलग अलग जवानों की ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन

आसपास के रास्तों पर तैनात हुए जवान

इसके अलावा, नारनौल दादरी मार्ग से घर की तरफ आने वाली दोनों गलियों, शहर से जुड़ने वाले मार्ग पर भी पांच-पांच जवान तैनात किए हैं। पुलिस के जवान घर पर आने जाने वालों पर नजर रख रहे हैं।

उधर, गुप्तचर विभाग भी पूरा सक्रिय हो गया है। नारनौल पुलिस लाइन से पहुंची टुकड़ी का नेतृत्व एएसआई विजय कुमार ने बताया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। आवास से जुड़ने वाले सभी रास्तों पर जवान तैनात किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें