चंडीगढ़। जामा मस्जिद सेक्टर- 20 चंडीगढ़ के इमाम व खतीब मौलाना मोहम्मद अजमल खान ने शहर के मुस्लिम समुदाय को कहा है कि वे अपने घर में ही जुमा का नमाज अदा करें। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी बुजुर्ग भाइयों और बच्चों से घर में ही रहकर नमाज अदा करने की अपील की है।
उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैला है। इससे जान के खतरा है। प्रधानमंत्री ने पूरे देश में लॉकडाउन किया है। 27 तारीख को जुमा का दिन है। जुमा में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में आते हैं। डॉक्टरों ने सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा है। मौलाना मोहम्मद अजमल खान ने कहा है कि जिस प्रकार से नमाज अदा करना फर्ज है उसी प्रकार से जान बचाना भी फर्ज है।
उन्होंने कहा, प्रशासन की ओर से कोई सख्ती हो इससे पहले ही हम सभी समझ लें कि जुमा का नमाज घर में ही रहें। ऐसे हालत में उम्मीद है कि हमारी इस अपील पर अमल करेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन ने भी शहर में कर्फ्यू लगा रखा है।
कर्फ्य में निकलना जुर्म है। प्रशासन केस भी दर्ज कर सकता है। इस मौके पर सभी घर पर ही जुमा का नमाज अदा करें। उन्होंने कहा कि घर में चार लोग नमाज अदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इमाम के अलावा तीन लोग नमाज अदा कर सकते हैं।
उधर ट्राइसिटी मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी रहमानी मस्दिज रामदरबार के प्रधान रियाज अहमद और चेयरमैन हाजी मोहम्मद खुर्शीद अली मनोनीत पार्षद ने भी शहर के मुस्लिम समुदाय को कहा है कि वे मस्दिज में जाकर जुम्मा का नमाज न अदा करें। सभी लोग अपने अपने घरों में ही नमाज अदा करें।