चंडीगढ़। भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय ट्राइसिटी के कई स्कूलों में 15 से 19 दिसंबर तक डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा और शिकायत निवारण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। आरबीआई अधिकारियों और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की ओर से संचालित यह कार्यक्रम छात्रों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर जोखिम, डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और सुरक्षित डिजिटल आचरण के बारे में जागरूक करेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को साइबर ठगी से बचाने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना है।