फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रैंकिंग के साथ पहली बार जारी होगा 250 शहरों का रॉ डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में दो दिवसीय ऑल इंडिया स्मार्ट सिटी सीईओ कॉन्फ्रेंस का शुक्रवार को समापन हो गया। आखिरी दिन स्मार्ट सिटी मिशन की तरफ से सभी शहरों के सीईओ और प्रतिनिधियों को बताया गया कि जल्द ही करीब 250 शहरों का रॉ डाटा जनता के बीच होगा, जिसे हर नागरिक देख सकेगा। इस डाटा के आधार पर ही कई रैंकिंग जारी होंगे। क्वालिटी पीयर रिव्यू प्लेटफॉर्म अर्बन आउटकम फ्रेमवर्क पर आयोजित एक सत्र में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के संयुक्त सचिव और स्मार्ट सिटीज मिशन के निदेशक कुणाल कुमार ने बताया कि 250 शहरों का रॉ डाटा इकट्ठा किया गया। इस डाटा के आधार पर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसी कई रैंकिंग जारी होंगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न शहरों की तरफ से डाटा आ चुका है। यह डाटा बहुत बिखरा हुआ था, जिसे विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद एक स्वरूप में लाया है। इस रॉ डाटा में शहरों की तरफ से दी गई जानकारी, जनता से लिया गया फीडबैक और विभाग की तरफ से ऑफलाइन कराया गया सर्वे शामिल है। इस डाटा को जारी करने के पहले विभाग की तरफ से एक व्यवस्था की गई है कि संबंधित शहर अपने डाटा को देख सकें ताकि अगर किसी शहर को यह लगता है कि उनके डाटा में कोई कमी है या किसी और शहर की तरफ से कुछ ज्यादा बताया जा रहा है, तो वह इसे रिपोर्ट कर सकेंगे और उसे ठीक किया जाएगा। इसके लिए 15 मई तक का समय दिया गया है। कुणाल कुमार ने कहा कि डाटा को एक बार सभी शहरों को देखना चाहिए, क्योंकि इसी के आधार पर कई रैंकिंग जारी होंगी। इसे डेढ़ से दो महीने में जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि रॉ डाटा के जारी होने से लोगों को भी कई-नई तरह की जानकारियां मिलेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें