फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने गए चंडीगढ़ के शिक्षक रवि जायसवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया कॉलोनी स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल के टीजीटी साइंस शिक्षक रवि जायसवाल का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए हुआ है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने देशभर से 48 शिक्षकों का चयन किया है। रवि जायसवाल पिछले 16 वर्षों से विद्यार्थियों को विज्ञान पढ़ा रहे हैं। सीमित संसाधनों में उन्होंने पढ़ाई को रोचक और प्रयोग आधारित बनाया।
विज्ञापन

स्कूल में कबाड़ से सीवी रमन डोम थिएटर और मोबाइल साइंस लैब तैयार की गई है। डोम थिएटर में बच्चे 3डी के माध्यम से अंतरिक्ष और जीव विज्ञान समझते हैं। इसे चंडीगढ़ के छह अन्य सरकारी स्कूलों में भी लागू किया गया। स्कूल में इंडिजिनस साइंस एंड नॉलेज पार्क भी बनाया गया है, जहां मौसम केंद्र, सोलर वाटर हीटर, पानी का पंप और ऊर्जा चक्र जैसे मॉडल हैं।
स्कूल ने दीक्षा पोर्टल पर 149 से अधिक डिजिटल लर्निंग मॉड्यूल तैयार किए हैं और पीएम ई-विद्या के लिए वीडियो लेसन भी रिकॉर्ड किए हैं। रवि के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कीं। एक छात्र ने 2025 में जापान के साकुरा साइंस कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जबकि अन्य विद्यार्थियों का राष्ट्रपति भवन और इसरो के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें