फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलोमीटर रेस में रवि और हिमांशी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में पहली बार बॉटनिकल गार्डन सारंगपुर में चंडीगढ़ स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप करवाई गई। इसका आयोजन चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन ने किया।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-16 आयु वर्ग में 2 किलोमीटर में रवि यादव पहले, रजत दूसरे और वैभव तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में हिमांशी पहले, अंशिका दूसरे और नीलम तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-18 लड़कियों की 4 किलोमीटर में प्रीति पहले, अमन दूसरे और कोमल तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की 6 किलोमीटर दौड़ में मुकुल कुमार पहले, राजन यादव दूसरे और कुणाल तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर में बसंत चौहान पहले, रैश्व तिवारी दूसरे और सुरेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मनीष पहले, सुमन सैनी दूसरे और ज्योति तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें