फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धू-धूकर जला रावण, श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर भर में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोग दशहरा ग्राउंड में दोपहर बाद तीन बजे से ही बच्चों को साथ आना शुरू हो गए थे। शाम होते-होते सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मेलों में बच्चों के लिए खूब खरीदारी की। शहर में 25 से भी अधिक जगहों पर रावण दहन किया गया। इससे पहले आकर्षक झांकियां निकाली गईं। सेक्टर-7, 17, 24, 26, 27, 32, 42, 45, 46, रामदरबार, धनास सहित अन्य जगहों पर आयोजन किया गया। चंडीगढ़ में सबसे बड़ा रावण सेक्टर-46 मंडी ग्राउंड में दहन हुआ। यहां रावण का पुतला 101 फीट, मेघनाथ का 90 और कुंभकर्ण का पुतला 85 फीट का बनाया गया था। इस दौरान श्रीराम के जयकारों से शहर गूंज उठा। यहां जलाए गए पुतले
विज्ञापन

सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड और सर्कस ग्राउंड, पीयू का लॉ ग्राउंड, सेक्टर 40 के कम्युनिटी सेंटर के पास, सेक्टर-40 बी का बड़ा ग्राउंड, सेक्टर-49 का ग्राउंड, सेक्टर-29 का ओसीएफ दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-29सी मार्केट के साथ ग्राउंड में, सेक्टर-30 के आरबीआई क्वार्टर के पास के ग्राउंड में, सेक्टर-32डी के मुख्य बाजार की पार्किंग में, गांव मलोया के बस स्टैंड के पास स्टेडियम में, मलोया के स्माल फ्लैट के साथ डिस्पेंसरी के साथ सटे ग्राउंड में, सेक्टर-7 के रामलीला ग्राउंड में, सेक्टर-28 में डिस्पेंसरी के साथ सटे ग्राउंड में, सेक्टर-34 के ग्राउंड में, रामदरबार के मंडी ग्राउंड की पार्किंग, सेक्टर-46 के सब्जी मंडी ग्राउंड, सेक्टर-27 के रामलीला ग्राउंड, सेक्टर-7 के आर्य समाज मंदिर के साथ लगते ग्राउंड, सेक्टर 56 के रामलीला ग्राउंड, राम दरबार के सब्जी मंडी ग्राउंड मस्जिद के पास, सेक्टर-41 डी के रामलीला ग्राउंड, सेक्टर-24 और 23 की डिवाइडिंग सड़क पर सेक्टर-24 की साइड वाले ग्राउंड में शाम ढलने के साथ ही तीनों पुतलों का दहन किया गया।

बच्चों ने बनाया था 35 फीट ऊंचा रावण
सेक्टर-40 डी में बच्चों- ओम, वंश ,अथर्व, पार्थ, रूआब, संतोख मोगा, जोशुआ और अभिजीत ने मिलकर 35 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया। इसे बनाने में 15 दिन का समय लगा। बच्चों ने दूर दराज के खेतों से पराली तथा घास एकत्रित करके पुतला बनाया। इस पर 20 हजार रुपये की लागत आई। बच्चों ने यह राशि स्थानीय लोगों से एकत्रित की। रावण दहन भी बच्चों ने ही किया। स्थानीय लोगों ने बच्चों की सराहना की।
विज्ञापन

रावण के आंखों से निकले अंगारे
श्री रामलीला कमेटी सेक्टर-32डी की ओर से मार्केट में दशहरे का आयोजन हुआ। रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के 60 फीट ऊंचे पुतलों का दहन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। कलाकारों ने बेहतरीन संवाद किए। विशाल जिंदल, सतीश कतयाल, हरिओम वर्मा, राधेश्याम गर्ग ने रिमोट के पुतलों का दहन किया। आग लगने के बाद रावण की आंखों से अंगारे निकले।
सेक्टर-27 में हुई जोरदार आतिशबाजी
सेक्टर-27 के दशहरा ग्राउंड में श्री रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा का आयोजन हुआ। कमेटी के प्रधान धर्मपाल बंसल ने बताया कि मेयर अनूप गुप्ता और नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम के मुख्य अभियंता एनपी शर्मा के अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बदला और उनकी पत्नी पार्षद हरप्रीत और बबल भी मौजूद रहीं। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी हुई।

अपने अंदर की बुराइयों को बाहर फेंकने की जरूरत : प्रो. संधु
सेक्टर-7 में एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ के प्रो. संदीप संधु विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंंने कहा कि इस त्योहार पर हमेशा अच्छाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। बुराई का अंत बुरा ही होता है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी असत्य, अंहकार, अत्याचार और बुराई पर सत्य, धर्म और अच्छाई की विजय का प्रतीक है। आज के समय में हमारे अंदर भी कई बुराइयां छिपी हुई हैं जिन्हें बाहर निकाल फेंकने की जरूरत है ताकि अच्छे समाज का निर्माण हो सके।
राम और रावण सेना की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
सेक्टर-29 में ओसीएफ सांस्कृतिक मंच की ओर से दशहरा का आयोजन हुआ। राम और रावण सेना की झांकी देखने लायक रही। मंच के मुख्य संरक्षक दुष्यंत कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। श्रीराम की भूमिका में गौरव सैनी, लक्ष्मण की भूमिका में राहुल, सीता की भूमिका में मीनाक्षी भट्ट, हनुमान की भूमिका में मनोज शर्मा, रावण की भूमिका गोल्डी, विभीषण की भूमिका अक्षय, मंदोदरी की भूमिका संजय, सुग्रीव की भूमिका राकेश, अंगद की भूमिका में रवि यादव रह। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्माणी एस्टेट के बच्चों द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य के साथ हुआ।
कलाकारों को किया सम्मानित
सेक्टर-24 में दशहरा नारी सम्मान को समर्पित रहा। शहर की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर श्री सरस्वती दशहरा कमेटी के अध्यक्ष दर्शन कुमार कुंद्रा, प्रधान सुभाष गोयल, महासचिव प्रेम शम्मी, उपाध्यक्ष पीसी सिंगला, जरनैल सिंह, सचिव जनक राज सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों और कलाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें