फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 11 साल से नहीं बढ़ी पुलिस जवानों की राशन मनी, जेब से देना पड़ता मेस का बिल

Thu, 12 Mar 2020 09:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा मोहित धुपड़, चंडीगढ़
विज्ञापन
Haryana Police
विज्ञापन

एक ओर हरियाणा पुलिस खुद को स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में बढ़ने का दम भरती है। मगर हालात यह है कि पुलिस महकमे में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के लिए मुलाजिमों को आज भी पेट भरने के लिए रोजाना डाइट के लिए सिर्फ 20 रुपये मिलते हैं। अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 20 रुपये के सरकारी भत्ते में हरियाणा पुलिस के जवान कैसे अपना पेट भरेंगे। 

विज्ञापन


पुलिस अपने सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के जवानों को 600 रुपये प्रतिमाह राशन भत्ता (राशन मनी) वेतन के साथ देती है। यानी इन जवानों को रोजाना अपना पेट भरने के लिए सरकार की ओर से 20 रुपये मिलते हैं। महंगाई के दौर में 20 रुपये में प्रतिदिन कैसे पुलिस के जवान खाना खाएंगे और कैसे भरपेट अपनी ड्यूटी बजाएंगे, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। बड़ी हैरानी की बात यह कि ये राशन मनी 11 साल से नहीं बढ़ाई गई है।

खाने के लिए ढीली करनी पड़ती है अपनी जेब
प्रदेश भर में इस रैंक के हजारों जवान ऐसे हैं, जो अपने गृह जिलों से दूर प्रदेश के दूसरे जिलों में ड्यूटी करते हैं। थानों, चौकियों व लाइन में तैनात इन जवानों के लिए मेस सुविधा होती है। मगर थानों व चौकियों में तैनात होते ही इन जवानों को पहले तो मेस सुविधा का लाभ लेने के लिए 2 हजार रुपये सिक्योरिटी जमा करवानी पड़ती है। उसके बाद मेस में उन्हें दोपहर व रात का खाना मिलता है।
विज्ञापन


 इस दो वक्त की डाइट के लिए जवानों का खर्च 60 से 70 रुपये तक रोजाना आता है। इसमें भी सुबह का नाश्ता जवानों को नहीं मिलता। लिहाजा सुबह का नाश्ता जवान बाहर करते हैं। यानी कुल मिलाकर लगभग 100 रुपये तक जवान का अपनी रोजाना डाइट पर खर्च होता है। मगर सरकार की ओर से उन्हें 20 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं। शेष करीब 80 रुपये जवान खुद अपने जेब से ढीले करते हैं।

दिल्ली में राशन मनी 3400 रुपये
दिल्ली में इसी रैंक को मिलने वाली डाइट मनी 3400 रुपये प्रतिमाह हैं। हरियाणा के जवान मांग कर रहे हैं कि कम से कम उनकी डाइट मनी 3 हजार तो की जाए। खैर, प्रदेश से सटे अन्य राज्यों में राशन मनी के हालात हरियाणा से भी बदत्तर है। चंडीगढ़ पुलिस इस रैंक के जवानों को डाइट मनी 100 रुपये, पंजाब पुलिस 100 रुपये व हिमाचल प्रदेश पुलिस 210 रुपये प्रतिमाह देती है।

हैरत: आज भी मिल रहा साइकिल भत्ता
हैरत की बात यह कि सरकार आज भी सिपाही से लेकर हवलदार रैंक को 100 रुपये महीना साइकिल भत्ता देती है। सरकार के इस भत्ते का मतलब है कि इस रैंक के जवान आज भी साइकिल पर ही गश्त करेंगे और 100 रुपये महीना उन्हें साइकिल की रिपेयरिंग के लिए दिए जाते हैं।

गृहमंत्री का आश्वासन, बढ़ाएंगे राशन मनी
हरियाणा पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन संघ के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल शर्मा बताते हैं कि राशन मनी बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर संघ दो बार गृहमंत्री अनिल विज से मिल चुका है। गृहमंत्री ने संघ नेताओं को आश्वस्त किया है कि पुलिस कर्मियों की जायज मांगों पर तीन आला अफसरों की कमेटी विचार-विर्मश कर रही है। कमेटी जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी। उसके बाद राशन मनी भी बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें