फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक वारदात: साली की आठ साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने लगाई कई कड़ी धाराएं

Wed, 09 Aug 2023 02:20 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पीड़ित बच्ची की मां एक शॉपिंग मॉल में सफाई का काम करती है और पिता दिहाड़ीदार हैं। घटना के दौरान दोनों काम पर थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुड़ैल जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
misdeed with child - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की एक कॉलोनी में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित आरोपी की सगी साली की बेटी है। चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ अपहरण करने, कैद में रखने और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। जिन धाराओं में यह मामला दर्ज हुआ है उनमें अधिकतम उम्रकैद की सजा का प्रावधान है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी शहर की एक कॉलोनी में रहता है और वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। उसके खुद के बच्चे हैं। उसकी पत्नी गर्भवती होने पर अपने गांव गई हुई थी। इसी बीच आरोपी ने अपनी साली की बेटी के घर घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी बच्ची की मां व पिता को लगने पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी और पीड़िता को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्ची की मां मामले में शिकायतकर्ता है। बच्ची घबराई हुई है। मेडिकल करवाए जाने के बाद उसकी मनोचिकित्सक से काउंसलिंग करवाई जा रही है। पीड़ित बच्ची की मां एक शॉपिंग मॉल में सफाई का काम करती है और पिता दिहाड़ीदार हैं। घटना के दौरान दोनों काम पर थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुड़ैल जेल भेज दिया है।

10 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में नाबालिग गिरफ्तार
शहर में पुनर्वास योजना के तहत बनाई कॉलोनी की एक 10 साल की बच्ची से जंगली क्षेत्र में दुष्कर्म करने के आरोप में थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता का शहर के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। इससे पहले घटना के बाद से वह काफी घबराई थी। उसकी सर्जरी करनी पड़ी थी। उसे काफी ब्लीडिंग हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें