फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। महिला थाना पुलिस ने 30 वर्षीय युवती की शिकायत पर उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 376, 354ए के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान अशोक कुमार निवासी कुराली के रूप में हुई है। पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पीड़ित युवती ने आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से अशोक कुमार के संपर्क में आई थी। इसके बाद अशोक से उसकी दोस्ती हो गई और उसने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर अशोक शादी के लिए राजी हो गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन इसके बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। यहां तक कि उसने युवती का फोन तक उठाना बंद कर दिया। इसके बाद युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें