फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या : शिवराज सिंह ने किया ट्वीट, मनोहर ने दिया जवाब - सख्त कार्रवाई करेंगे

Wed, 23 Dec 2020 02:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पांच साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात से गुस्साए लोगों ने दो घंटे तक जाम लगाकर रोष जताया। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले में सख्त कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात की। साथ ही उन्होंने डीएसपी झज्जर से जांच की प्रगति के बारे में पूछा। साथ ही पीड़ित परिवार से बात कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इधर, पुलिस ने मासूम के माता-पिता के बंद कमरे में मैजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि झज्जर जिले में रविवार रात एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति ने जन्मदिन की रात पांच साल की बच्ची का अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी थी। इससे पहले आरोपी ने मध्यप्रदेश निवासी बच्ची के पिता को पीटा और और उसकी मां से भी दुष्कर्म का प्रयास किया। 


वारदात की सूचना पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा एवं समन्वय अनंत कुमार और अपर आवासीय आयुक्त मध्य प्रदेश भवन श्रीप्रकाश को झज्जर भेजा। दोनों अधिकारियों ने मंगलवार को झज्जर लघु सचिवालय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीड़ित परिवार से बात की। साथ ही 25000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई। अधिकारियों ने चार लाख रुपये की राशि परिवार के खाते में डालने का आश्वासन दिया। वहीं एक दिन का रिमांड खत्म होने पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


ट्विटर पर की कार्रवाई की मांग
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि, ‘‘हरियाणा के झज्जर में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। इस विषय में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात कर दोषी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।’’ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जवाब में ट्वीट कर कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार और मुझसे मामले की जानकारी ली है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कराए हैं। - राहुल देव, डीएसपी, झज्जर। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें