फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम को राहत नहीं, सीबीआई कोर्ट में सुनवाई टालने से हाईकोर्ट ने किया इनकार

Thu, 04 Feb 2021 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बहुचर्चित रंजीत सिंह हत्याकांड मामले की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई टालने की अपील वाली याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राम रहीम को राहत देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट के इस रुख के चलते राम रहीम ने अपनी याचिका को वापस ले लिया।

विज्ञापन


राम रहीम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई चार सप्ताह तक टालने की अपील की थी। पंचकूला सीबीआई कोर्ट में इस मामले में अंतिम बहस होनी है। 


राम रहीम ने याचिका में कहा कि उसका वकील गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और उसकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। ऐसे में वह उनकी ओर से पैरवी करने में फिलहाल असमर्थ है। इसलिए उसके मामले की सुनवाई चार सप्ताह तक टाली जाए। इस बारे में याची ने सीबीआई कोर्ट में भी अर्जी दाखिल की थी लेकिन उस पर विचार नहीं किया गया। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार द्वारा काम निलंबित रखने के चलते दिल्ली के एक वकील ने राम रहीम की पैरवी की। कोर्ट का रुख देखने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट से याचिका वापस लेने की छूट मांगी। हाईकोर्ट ने याचिका वापस लेने की छूट देते हुए खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट से कहा कि यदि संभव हो तो पहले सह आरोपियों की दलीलें सुनें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें