चंडीगढ़। रणजी ट्रॉफी के आगामी घरेलू सत्र के लिए केंद्र शासित प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) ने सीनियर पुरुष टीम घोषित कर दी है। मनन वोहरा को कप्तान और शिवम भांबरी को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है। राजअंगद बावा ऑलराउंडर के रूप में टीम को मजबूती देंगे। टीम में अनिरुद्ध कंवर, अर्जित सिंह, अर्जुन आजाद, अर्सलान खान, जगजीत सिंह संधू, कार्तिक सैंडिल, नेहल पजनी, निशुंक बिरला, राजअंगद बावा, रोहित धैंडा, शिवम भांबरी, दीपेंदर कुश, अक्षित राणा और विशु कश्यप शामिल हैं।